मजीठिया मामले में जश्न मनाने वालों को तलबीर-गिल का जवाब:बोले– जमानत अंत नहीं, सच्चाई अदालत में होगी उजागर

आम आदमी पार्टी के नेता और मजीठा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी तलबीर सिंह गिल ने अमृतसर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिक्रम सिंह मजीठिया मामले को लेकर अकाली दल और भाजपा पर तीखा हमला बोला। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि बिक्रम मजीठिया को मिली जमानत को लेकर खुलकर बयान देते हुए कहा कि जमानत हर मामले में मिल जाती है । जमानत मिलने पर जश्न मनाना पूरी तरह से गलतफहमी और जनता को गुमराह करने की कोशिश है। तलबीर सिंह गिल ने साफ शब्दों में कहा कि जमानत मिलना किसी भी मामले का अंत नहीं होता। केस अभी अदालत में चल रहा है और अंतिम फैसला आना बाकी है। उन्होंने कहा कि अकाली दल कि जैसे सब कुछ खत्म हो गया हो, जबकि सच्चाई यह है कि अभी अदालत में कई अहम सबूत पेश किए जाने हैं। पैसों के लेन-देन का सच होगा उजागर आप नेता ने कहा कि सरकार के पास इस मामले से जुड़े बड़े दस्तावेज और पुख्ता प्रमाण मौजूद हैं, जिन्हें समय आने पर अदालत में रखा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि कोर्ट की कार्यवाही के दौरान पैसों के लेन-देन का पूरा सच सामने आएगा—कहां से पैसा आया, किन कंपनियों से जुड़ाव रहा और उसका इस्तेमाल कहां किया गया, यह सब न्यायिक प्रक्रिया के तहत उजागर होगा। बेबुनियाद बयानबाजी से पंजाब को नुकसान तलबीर गिल ने कहा कि सिर्फ जमानत के आधार पर बेबुनियाद बयानबाजी करना पंजाब के हित में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें जानबूझकर माहौल खराब कर रही हैं और जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटका रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा अब कोई अलग या पाक-साफ पार्टी नहीं रही, बल्कि अकाली दल के साथ मिलकर एक ही राजनीति कर रही है। उन्होंने अंत में कहा कि आम आदमी पार्टी न्यायिक प्रक्रिया का पूरा सम्मान करती है और अदालत के अंतिम फैसले को स्वीकार करेगी। आने वाले दिनों में जब सच्चाई सामने आएगी, तब यह स्पष्ट हो जाएगा कि कौन सही है और कौन गलत। तलबीर सिंह गिल ने दोहराया कि आम आदमी पार्टी पंजाब और पंजाबियों के हितों के लिए मजबूती से खड़ी रहेगी और सच्चाई को सामने लाने की लड़ाई जारी रखेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *