मझिआंव-उंटारी रोड पर ऑटो पलटने से छह लोग हुए घायल

भास्कर न्यूज|बंशीधर नगर गढ़वा बंशीधर नगर राष्ट्रीय राज मार्ग 75 पर सोमवार को अंबा लाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय के समीप मालवाहक ट्रक के चपेट में आने से दो वर्षीय बच्ची की मौत घटना स्थल पर हो गई। घटना के बाद मृतिका बच्ची के शव को सड़क पर रख मुआवजा की मांग को लेकर परिजनों ने एनएच 75 दो घंटा जाम कर दिया। एसडीओ, एसडीपीओ के घटना स्थल पर पहुंचने के बाद लिखित मुआवजा देने की मांग के बाद जाम समाप्त हुआ। घटना में मृत बच्ची थाना क्षेत्र के बरडीहा ग्राम निवासी शाहिद रजा की दो वर्षीय पुत्री इनाया खातून के रूप की गई। घटना दोपहर 12 बजे का बताया जाता है। घटना के बारे में बताया जाता है कि शाहिद रजा अपने पुत्री का आधार कार्ड बनवा कर घर लौट रहे थे। अंबा लाल बालिका उच्च विद्यालय के पास ट्रक के चपेट में आने से बच्ची मृत हो गई। हालांकि स्थानीय लोग उक्त बच्ची को उठाकर अनुमंडल अस्पताल लाए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बच्ची का शव सड़क पर रखकर एनएच-75 को जाम कर दिया और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग करने लगे। सावन की अंतिम सोमवारी होने के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकालने की कोशिश की गई जबकि बड़े वाहनों को बाईपास की ओर मोड़ा गया। भास्कर न्यूज|मझिआंव मझिआंव-उंटारी रोड पथ पर कोयल नदी पुल पर पड़े गहरे गड्ढे में जाकर ऑटो अनियंत्रित होकर पुल के रेलिंग से टकरा गई और पलट गई। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में मझिआंव प्रखंड कार्यालय में कार्यरत जेएसएलपीएस कर्मी लातेहार निवासी संजय कुमार रजक 43 वर्ष, मेदिनीनगर निवासी विकास कुमार सिंह 35 वर्ष एवं उनकी पत्नी वीना सिंह 40 वर्ष,उंटारी रोड प्रखंड के जोगा निवासी रामजी मिस्त्री 50 वर्ष, चैनपुर निवासी भूलू प्रजापति 60वर्ष, एवं उनका नाती मनीष प्रजापति 13 वर्ष, के नाम शामिल हैं। घायलों द्वारा बताया गया कि टेम्पू पलटने के बाद चालक द्वारा एक बोलेरो से घायलों को रेफरल अस्पताल लाया गया था। जहां पर उपस्थित चिकित्सक द्वारा सभी घायलों का इलाज किया गया।प्रत्यक्षदर्शियो ं के अनुसार अगर यही चार पहिया वाहन होता तो वह पुल का रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिर सकता था, और एक बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जाता है कि कोयल पर बने पुल पर बड़े बड़े गढ्ढे बन गए हैं, और उसमें पानी भर जाने के कारण दुर्घटना होना आम बात हो गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *