मझिआंव में 16 किलो प्लास्टिक के थैले जब्त

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार द्वारा शनिवार को बाजार क्षेत्र में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक थैले की बिक्री करने वाले दुकानों में छापेमारी की गई। इस दौरान कई दुकानों पर छापेमारी में 16किलो प्लास्टिक थैले जब्त किए गए। साथ ही निर्धारित जुर्माने के साथ उन्हें प्रतिबंधित प्लास्टिक नही बेचने की चेतावनी दी गई। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है, इसके बाद भी क्षेत्र के दुकानदार धड़ल्ले से इसकी बिक्री एवं उपयोग कर रहे हैं। कार्यपालक पदाधिकारी ने नगर पंचायत वासियों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नही करने की सलाह दी। प्लास्टिक से नुकसान उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग से होने वाली हानि के संबंध में बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग के कारण चारो तरफ कई तरह के प्रदूषण फैल रहे हैं, और जहां तहां फेंक देने से उपजाऊ भूमि बंजर होने के साथ ही माल मवेशियों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। इसे जलाने पर जहरीली गैस निकलती है जो मनुष्य के लिए काफी हानिकारक है।जिसके कारण कई तरह की बीमारियां फैल रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *