मणिपुर के युवाओं का दल जयपुर में, संस्कृति को जाना

जयपुर | असम राइफल्स की ओर से मणिपुर में ऑपरेशन सद्भावना चलाया जा रहा है। असम राइफल्स की ओर से दस दिवसीय राष्ट्रीय एकीकरण यात्रा में मणिपुर के जिरीबाम और फेरेजवाल जिले के विद्यार्थियों को दिल्ली, आगरा और जयपुर का भ्रमण करवाया जा रहा है। इसी सिलसिले में दो दर्जन विद्यार्थियों का दल दो दिन जयपुर में रहा। इस दौरान उन्होंने जयपुर की ऐतिहासिक इमारतें देखी, उनके इतिहास को जाना। इस राइफल्स की ओर से लंबे समय से ऑपरेशन सद्भावना चलाकर पूर्वोत्तर के दूरस्थ इलाकों का समग्र विकास और सामाजिक जागरूकता के लिए ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *