नारायणपुर| प्रदेश में एसआईआर कार्यक्रम के तहत गणना चरण भरने की अवधि 18 दिसंबर, मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण तथा पुनर्व्यवस्थापन 18 दिसंबर तक, कंट्रोल टेबल का अपडेशन और प्रारूप सूची की तैयारी 19 से 22 दिसंबर तक, प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 23 तक, दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 23 दिसंबर से 22 जनवरी तक, नोटिस चरण की अवधि 23 दिसंबर से 14 फरवरी तक, मतदाता सूची का प्रकाशन 21 फरवरी को होगा।


