बैकुंठपुर| जिले में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी कोरिया द्वारा जारी परिपत्र में सभी शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को इस अवसर पर बैकुंठपुर कलेक्टरेट सभाकक्ष में सुबह 11 बजे उपस्थित होने का निर्देश दिया है। परिपत्र के अनुसार कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता, मतदान प्रक्रिया और लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर चर्चा की जाएगी।


