मतदाता जागरूकता में दंतेवाड़ा बना मिसाल:जिले को मिला सर्वश्रेष्ठ चुनाव जिला पुरस्कार 2025, अफसर बोले- टीम वर्क से हुआ संभव

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मतदाता जागरूकता पहलों की श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दंतेवाड़ा को “सर्वश्रेष्ठ चुनाव जिला पुरस्कार–2025” से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार वर्ष 2025 के दौरान नवाचार मतदाता जागरूकता पहल श्रेणी के अंतर्गत चुनाव गतिविधियों के कुशल प्रबंधन, प्रभावी संचालन और मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों को मान्यता देते हुए प्रदान किया गया। दंतेवाड़ा जिले के डिप्टी कलेक्टर और उप जिला निर्वाचन अधिकारी मूलचंद चोपड़ा ने ये सम्मान लिया है। नवाचारों से बढ़ी मतदाता भागीदारी दंतेवाड़ा जिले में मतदाता जागरूकता के लिए चलाए गए नवाचारी अभियानों ने खास पहचान बनाई। दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में मतदाताओं तक पहुंच, युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करना, जागरूकता कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में किए गए प्रयासों को निर्णायक मंडल ने सराहा। प्रशासनिक टीम की सराहनीय भूमिका जिला निर्वाचन प्रशासन की योजनाबद्ध रणनीति, फील्ड लेवल पर सक्रियता और टीमवर्क ने दंतेवाड़ा को यह प्रतिष्ठित खिताब दिलाया। यह सम्मान न केवल जिले के लिए बल्कि पूरे बस्तर संभाग के लिए गौरव का विषय है। लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम यह पुरस्कार इस बात का प्रमाण है कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद दंतेवाड़ा जिले ने लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *