मतदाता दिवस पर प्रतिभागियों को मतदान की शपथ दिलाई

भास्कर न्यूज | जालंधर सरकारी कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन लाडोवाली रोड में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और प्रशिक्षु अध्यापकों में मतदान के अधिकार के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाना था। जिसमें मुख्य अतिथि बलजोत सिंह नायब तहसीलदार रहे। उन्होंने अपने संबोधन में मतदान प्रतिशत में सुधार लाने के लिए जन-भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला और युवाओं को निर्भीक, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अक्षय जिलौवा एचओडी, सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज ने विद्यार्थियों व प्रतिभागियों को मतदान के लिए प्रेरित किया तथा सी-विजिल ऐप, पीडब्ल्यूडी ऐप आदि के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की, जिनके माध्यम से आम नागरिक चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। चंदर शेखर, स्वीप नोडल ने मतदान प्रक्रिया, मतदाता जागरूकता तथा अन्य नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वोट देश के भविष्य की दिशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस मौके पर मनजीत मैनी, स्वीप नोडल अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को मतदान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में स्वर्णजीत कौर सहायक प्रोफेसर, डॉ. जगजीत कौर प्राचार्य, राजेश शर्मा, रमनप्रीत, प्रियंका अग्निहोत्री, गुरप्रीत उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *