भास्कर न्यूज | बालोद विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र मुख्यालयों में एसडीएम और निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की। इस बैठक में अधिकारियों द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई। बालोद, गुंडरदेही और डौंडीलोहारा निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। बैठक में बताया गया कि निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के संदर्भ में प्रारंभिक प्रकाशन बाद सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक की गई। इस दौरान 23 से 29 दिसंबर तक प्राप्त आवेदनों के विवरण भी साझा किए गए। फार्म-6 कुल 130 आवेदन प्राप्त, सभी ऑनलाइन किए गए। फार्म-7 का 1 आवेदन प्राप्त, फार्म 8 के कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमे 26 ऑनलाइन किए गए। फार्म 6 ए का कोई आवेदन नहीं प्राप्त हुआ साथ ही फार्म 6, 7, 8 के प्रारूपों की सूचियों की सॉफ्टकॉपी और हार्डकॉपी प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गई।


