कुकदूर| ग्राम कुकदूर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को मताधिकार के महत्व से अवगत कराना और योग्य नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करना रहा। व्याख्याता अमरदेव सिंह राजपूत ने कहा कि 12वीं के वे छात्र-छात्राएं, जिनकी उम्र 1 जनवरी 2026 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे अपने-अपने गांव के बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के पास मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने गांव के ऐसे पात्र नागरिकों को भी प्रेरित करें, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। कार्यक्रम का संचालन रमेश सिंह पोर्ते ने किया। विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में व्याख्याता डीसी पांडे, आरएस क्षत्री, डीके कुंभकार, आरके इजारदार, अन्ना मेरी मिंज, आरती गुप्ता, भारती उईके एवं प्रीति ध्रुव उपस्थित रहे।


