मतदान की प्रक्रिया के साथ ही इसका महत्व लोगों को बता रहे

भास्कर न्यूज । कवर्धा जिले के सभी नगर पंचायत और ग्राम पंचायत में जाबो कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना है। साथ ही मतदान की प्रक्रिया के महत्व के बारे में समझाना, मतदान की अहमियत पर लोगों को जानकारी देना है। यह अभियान विभिन्न माध्यमों से चलाया जाता है। जन जागरूकता कार्यक्रम स्कूल, कॉलेज और सामुदायिक स्थलों पर आयोजित किए जाते हैं। जिनमें निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। उम्मीदवारों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए एप्स का प्रचार किया जा रहा है। स्व सहायता समूह द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर, रैली निकालकर और जनसभा से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे है। बताया कि ईवीएम प्रदर्शन का आयोजन नगरीय निकायों में किया जा रहा है। कवर्धा . जागरूकता अभियान अंतर्गत महिला समूह सक्रिय हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *