मथुरा में एक साथ 6 मकान ढहे, 3 की मौत:10 घंटे चला रेस्क्यू; JCB से मिट्टी खोद रहे थे, तभी हादसा हुआ

मथुरा के गोविंद नगर इलाके में रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक साथ 6 मकान अचानक से भरभराकर गिर गए। हादसे के बाद 4 लोगों को मलबे से निकाला गया। इनमें से 3 की मौत हो गई। जबकि एक का इलाज चल रहा है। SDRF, NDRF, नगर निगम और सिविल डिफेंस की टीम ने करीब 10 घंटे तक रेस्क्यू चलाया। रात 10 बजे सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया। सोमवार सुबह फिर रेस्क्यू शुरू होगा। मलबे में फंसे होने की पुख्ता जानकारी नहीं है। लेकिन एहतियातन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मृतकों की पहचान तोताराम (38), दो सगी बहनें यशोदा (6) और काव्या (3) के तौर पर हुई है। लोगों ने बताया कि जब हादसा हुआ तो ऐसा लगा कि भूकम्प आ गया हो। लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला। सभी 6 मकान जो ढहे हैं, वो मिट्‌टी के टीले पर बने हुए थे। लोगों ने बताया कि यहां बाड़े (खुली भूमि) में JCB से खुदाई चल रही थी। तभी अचानक मिट्‌टी धसकी और एक के बाद एक सभी मकान मलबे में तब्दील हो गए। हादसे की 4 तस्वीरें देखिए… हादसे से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *