मथुरा में बारिश ने बढ़ाई सर्दी:मौसम बदलते ही ठंड से कांपे लोग, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक ठिठुरे

मथुरा में शुक्रवार देर शाम शुरू हुई बारिश देर रात तक चलती रही। अचानक पड़ी बारिश के कारण मौसम में करवट ली और ठिठुरन बढ़ गई। मौसम बदलने के कारण एक साथ बड़ी ठंड ने लोगों को ठिठुरा दिया। मंदिर में भगवान को गर्म कपड़े धारण कराए गए तो आम लोग ठंड से बचने के लिए या तो घरों में रहे या फिर अपने को गर्म कपड़ों से ढक कर निकले। भगवान को पहनाए गर्म कपड़े सर्दी के मौसम में बारिश के बाद ठंड ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया। इस कंपकंपा देने वाली सर्दी से भगवान को राहत देने के लिए गर्म पोशाक धारण कराई जाने लगी।हालांकि मंदिरों में पहले से ही भगवान को सर्दी से बचाने के इंतजाम शुरू कर दिए गए थे। लेकिन शनिवार को पड़ी कड़कड़ाती ठंड से बचाव के लिए भगवान को गर्म टोपी,हाथों में ग्लब्स धारण कराने के अलावा उनके भोग में गर्म पदार्थों की मात्रा बढ़ा दी गई। अलाव का सहारा ले रहे लोग कड़कड़ाती सर्दी से बचने के लिए शनिवार को लोग या तो घरों में रहे या फिर जो घरों से निकले वह खुद को गर्म कपड़ों से ढके नजर आए। वहीं कई जगह पर लोग अलाव जलाकर खुद को सर्दी से राहत देने का प्रयास कर रहे थे। मथुरा वृंदावन में जगह जगह नगर निगम ने गैस हीटर लगवाए हैं लेकिन वह सर्दी के बढ़ने सितम के आगे नकाफी नजर आ रहे थे। ऐसे में सर्दी से राहत देने के लिए लोग अलाव जलाकर उसके सहारे बैठे हुए नजर आए। खुले आसमान के नीचे सोने वाले हो रहे परेशान इस कड़कड़ाती सर्दी में सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को हो रही है जो खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। यह लोग सड़क किनारे या बंद दुकानों के पट्टों पर रात गुजारते हैं। दानदाताओं के सहयोग से मिले कंबलों के सहारे यह लोग सर्दी से बचते नजर आ रहे हैं। हालांकि नगर निगम ने जगह जगह रेन बसेरा बनाए हैं। लेकिन निगम के यह इंतजाम नाकाफी दिखाई दे रहे हैं। पाइप में सो कर किया ठंड से बचने का प्रयास ठंड के इस सितम में एक तस्वीर ऐसी नजर आई जिसने झकझोर दिया। वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में शनिवार की देर रात वराह घाट क्षेत्र में सीवेज ट्रिटमेंट के लिए आए पाइप में एक महिला सोती नजर आई। दो फीट व्यास के पाइप में ठंड से बचने के लिए यह महिला किसी तरह भिक्षावृत्ति में मिले एक दो कंबल ओढ़ कर सो रही थी। इस महिला की जब तस्वीर दैनिक भास्कर ने अपने कैमरे में कैद की तो इसने खुद को पूरी तरह ढक लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *