अमृतसर | छेहर्टा जीटी रोड स्थित श्री सनातन धर्म पंजाब महावीर दल श्री हनुमान मंदिर में मदन मोहन मालवीया का जन्मदिन मनाया। प्रधान पवन कुमार, चेयरमैन दविंदर भनोट, रमेश कुमार, पलविंदर शर्मा और रोहित भनोट की अध्यक्षता में मनाए जन्मदिन में कई कमेटी सदस्य विशेष रूप से शामिल हुए। सभी सदस्यों ने मिलकर पंडित मदन मोहन मालवीया जी के चित्रपट पर पुष्प अर्पित करके मिठाई रखी। इस मौके पर प्रधान पवन ने सभी सदस्यों को पंडित मालवीया जी के जीवन के रुबरु करवाया। उन्होंने कहा कि पंडित जी का जन्म 25 दिसंबर, 1861 को इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था। भारत की शिक्षा प्रणाली में उनके योगदान और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 1916 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की स्थापना की। पंडित मालवीय भारत में स्काउट और गाइड के संस्थापकों में से एक थे। साल 2014 में पंडित मालवीय जी को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया। देश के लोग उन्हें आज भी याद करते है।


