मदन राठौड़- कांग्रेस अब किसी कोने में दुबक के बैठ-गई:कहा- पहले पूरे देश में कांग्रेस का शासन था, SIR से डर रहे कांग्रेसी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ शनिवार को अजमेर पहुंचे। संभाग भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की ओर से राठौड़ का स्वागत किया गया। इस मौके पर राठौड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा-कांग्रेस छोटे से क्षेत्र में सिमट कर रह गई है। पहले पूरे देश में कांग्रेस का शासन था। अब किसी कोने में दुबक के बैठ गई है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- जब से भाजपा की सरकार बनी तब से संगठन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मेहनत कर रहे है। भाजपा ने 2 साल में इतने काम कर दिए कि कांग्रेस पांच सालों में भी नहीं कर पाई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- हमारी सरकार किसी भी मामले में पीछे नहीं है। हमारी सरकार आने पर कोई भी पेपर लीक नहीं हुआ। हमारी सरकार के कामों से आम नागरिक खुश है। राठौड़ ने कहा- कांग्रेस ने वोट प्राप्त करने के लिए कई लोगों के नाम दो से तीन जगह जुड़वा दिए हैं। जो हिंदुस्तान के नागरिक नहीं उनके भी नाम जुड़वा दिए हैं। हिंदुस्तान पर शासन कौन करेगा यह निर्णय हिंदुस्तान का नागरिक ही करेगा। कोई बांग्लादेशी या घुसपैठियों नहीं कर सकता। एसएआर को लेकर पता नहीं कांग्रेस को क्यों ऐतराज़ है। कांग्रेस छोटे से क्षेत्र में सीमेंट कर रह गई है। पहले पूरे देश में कांग्रेस का शासन था। अब किसी कोने में दुबक के बैठ गई है। बिहार में कांग्रेस दूर-दूर तक नहीं दिखाई दे रही है। कांग्रेस के पास राष्ट्रीय सोच और देश के विकास का एजेंडा नहीं है। राठौड़ ने कहा- हमारा कार्यकर्ता प्रतिफल प्राप्त करने के लिए राजनीति में नहीं है। हमारा कार्यकर्ता इस देश के विकास के लिए काम करता है। आम नागरिक को सुखी संपन्न कैसे बना सके इसके लिए काम करता है। कार्यकर्ता ही सरकार बनाता है। कार्यकर्ता ही मुख्यमंत्री और मंत्री बना है। कार्यकर्ता ही सरकार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *