पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- ऐसा नहीं कि आतंकी ऊपर से टपक कर आ गए होंगे। किसी ने उन्हें यहां खाना भी दिया होगा और पानी भी पिलाया होगा। कोई उनका मार्गदर्शक भी बना होगा। वापस लौटते समय भी कहीं छिपे होंगे। जिन लोगों ने आतंकवादियों को संरक्षण देने का काम किया हैं, उन्हें चिह्नित करना बहुत जरूरी हैं। सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है। सेना को आतंकवादियों को देखते ही गोली मारने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्थान की सीमाएं सील की बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- हमले के तुरंत बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। बीएसएफ और अन्य एजेंसियों को पाबंद किया गया है कि कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा- राजस्थान की सीमाएं हमने सील कर दी हैं। जो कुछ भी घुसपैठ होने की आशंका है, वो पश्चिम बंगाल, कश्मीर और नेपाल की सीमाओं से हैं। वहां भी पूरी सावधानी रखी जा रही हैं। अब किसी भी प्रकार से कोई बॉर्डर क्रॉस नहीं कर पाए, इसे सुनिश्चित किया जा रहा हैं। पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी मदन राठौड़ ने कहा- पाकिस्तान शुरू से ही अपने यहां आतंकवादियों को ट्रेनिंग देकर हमारे देश में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करता रहा हैं। पुलवामा अटैक के बाद हमने सर्जिकल स्ट्राइक करके आतंकवादियों की कमर तोड़ दी थी। अब एक बार फिर आतंकवादियों ने उसी तरह की हरकत की हैं। केन्द्र सरकार और पीएम मोदी ने कठोर निर्णय लिया हैं। आतंकवाद को समाप्त करना हमारी प्राथमिकता हैं। सरकार ने द्विपक्षीय समझौतों को स्थगित करके पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम किया हैं, जो जरूरी था।


