मदन राठौड़ बोले-एआई समिट में अर्धनग्न प्रदर्शन शोभा नहीं देता:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- राहुल गांधी परिवार के हित और राष्ट्रभक्ति की बात नहीं कर रहे

अजमेर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- AI समिट में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अर्धनग्न प्रदर्शन पर राठौड़ ने कहा कि यह शोभा नहीं देता है लेकिन जिनका नेता ही उच्छृंखल हो उसके चेले भी उच्छृंखल ही होंगे। उन्होंने कहा की फौज से सवाल करने वाले राष्ट्रभक्ति कैसे हो सकते हैं। पिछले दिनों दिल्ली में आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को कायड़ विश्राम स्थली में जनसभा को सम्बोधित करने आ रहे हैं। वह यहां पर कई विकास योजना का शिलान्यास व लोकार्पण करने के साथ युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। बुधवार को दौरे पर रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पहले कई बार राजस्थान आ चुके हैं और हर बार उन्होंने राजस्थान को विकास कार्यों की सौगात दी है। फिर वह चाहे बाड़मेर में रिफाइनरी का उद्घाटन हो या सौर ऊर्जा प्लांट का। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की डबल इंजन सरकार के कारण ही ईआरसीपी योजना धरातल पर उतर सकी। जब राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी, तब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी सरकार को बचाने में ही उलझे रहे। इसका नतीजा यह रहा की राजस्थान में कोई निवेश नहीं हुआ। अब डबल इंजन की सरकार है और पिछले 2 साल में 35 लाख करोड़ के एमओयू हो चुके हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, अब तक एक लाख युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है। पीएम मोदी कायड़ विश्राम स्थल की सभा में भी युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विधानसभा में चुनौती दी गई थी कि वह अपने 5 साल के कामों और भाजपा के 2 साल के कामों पर चर्चा करें लेकिन कांग्रेस के पास बताने को कुछ नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसान, महिला, युवा, श्रमिक सभी के हितों के लिए काम कर रही है। किसानों को राहत देने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई है। उन्हें बिना ब्याज ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्हें तारबंदी पर सब्सिडी दी जा रही है, पहले किसानों को टमाटर, प्याज फेंकने पड़ते थे लेकिन अब किसान कहीं भी अपनी फसल बेच सकता है। भारत माला प्रोजेक्ट के तहत सड़कों का सुदृढ़ीकरण किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने वीबी जी राम जी योजना के बारे में बताते हुए कहा कि पहले नरेगा में 100 दिन का रोजगार मिलता था, जिसे बढ़ाकर अब 125 दिन कर दिया गया है। अब श्रमिकों को 15 दिन में भुगतान करना होगा। उन्होंने कहा कि भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। अब आतंकी हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया जाता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि वह पुष्कर में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में शामिल हुए। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जागने का काम कर रहे हैं। प्राइवेट बसों की हड़ताल को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। पीएम मोदी की जनसभा में बसों की उपलब्धता को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सभा में लोग खुद अपने आप पहुंचेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *