जयपुर में हुए एलपीजी टैंकर ब्लास्ट मामले में मदन राठौड़ ने कहा कि दुर्घटना बहुत दुखद है, इस घटना पर सीएम, पीएम, गृहमंत्री और हम सभी ने चिंता व्यक्त की हैं। लेकिन इस तरह की दुर्घटनाओ को रोकने के लिए जनता को भी जागरूक करना पड़ेगा। जनता को भी भागमभाग थोड़ी कम करनी चाहिए। क्योंकि इस तरह की घटना में उन लोगों को भी जान गंवानी पड़ी, जिनके वाहन नहीं टकराए थे। ऐसे समय में अगर ऊपर से आग का गोला गिरता तो भी दुर्घटना होती। उन्होने कहा कि वाहन चालकों को भी ध्यान रखना चाहिए। वाहन एक दूसरे के चिपककर चल रहे होते है। पहले एलपीजी टैंकर ने यूटर्न लिया, उससे दूसरा ट्रक टकराया। तीसरी फिर बस भी आकर टकरा गई। ऐसे में सावधानी रखनी चाहिए। घायलों को राहत देने के प्रयास जारी है
मदन राठौड़ ने कहा कि मैं तो कहना चाहता हूं कि एनएचआई अपने अधिकारी और इंजीनियर भेजकर इस तरह के सभी स्थान चिन्हित करके उनका समाधान करे। उन्होने कहा कि हम हर घायल को राहत देने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री, अधिकारियों के साथ मिलकर चिंतन कर रहे है कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृति ना हो। हम सभी को राजनीति से हटकर, एक मुखी होकर इस घटना पर सहयोगात्मक रूख अपनाना चाहिए। कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विपक्ष के व्यवहार की निंदा करते हुए कहा कि संसद में हंगामा, धक्का मुक्की, हिंसक तौर तरीके जनप्रतिनिधियों के लिए शोभा नहीं देता। मैं स्वयं संसद के द्वार पर भाजपा सांसदों के साथ वहां उपस्थित था, यह दृश्य अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस विषयहीन मुद्दों पर आंदोलन कर रही है, लेकिन इसे जनता समझती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार लगातार जनहित के काम कर रही हैं। उन्होने कहा कि विपक्षी नेताओं द्वारा संविधान, बाबा साहब और आरक्षण को लेकर हमेशा जनता को भ्रमित करने का काम किया है, लेकिन हकीकत यह है कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया, नेता प्रतिपक्ष विदेश में जाकर आरक्षण समाप्त करने की बात करते है। भाजपा ने बाबा साहब अंबेडकर को सम्मान देने का कार्य किया है। बाबा साहब के पंच तीर्थ स्थलों को विकसित करने के साथ उनकी भावनाओं को चरितार्थ करने का काम भी भाजपा ने ही किया हैं। कांग्रेस ने सिर्फ बाबा साहब के नाम पर राजनीति ही की है।


