लोकसभा चुनावों में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए प्रहलाद गुंजल को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि गुंजल कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे हैं। यही वजह है कि दो दिन पहले कोटा शहर अध्यक्ष की बैठक में उनके और धारीवाल के समर्थक आमने-सामने हो गए। इससे कल्पना की जा सकती है कि कौन घुटन महसूस कर रहा हैं। राठौड़ ने कहा कि मेरी प्रहलाद गुंजल से लंबी चौड़ी बातें होती रहती हैं, संपर्क होता रहता है। लेकिन क्या बात होती है, यह मीडिया में बताने के लिए नहीं है, यह अंदर की बात है। कांग्रेस की खरीदी घटिया सामग्री मजबूरी में इस्तेमाल कर रहे मदन राठौड़ ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि टीकाराम जूली केवल बातें करते हैं, उन्हें अपने गिरेबां में झांककर देखना चाहिए। कांग्रेस के शासनकाल में घटिया प्रकार की सामग्री खरीदी गई थी, उसमें कमिशनखोरी हुई थी। उस सामग्री को मजबूरन हमें इस्तेमाल करना पड़ रहा हैं। हमारी सरकार ने आते ही व्यवस्थाएं ठीक करने का काम किया। दुर्घटनाओं पर टीका टिप्पणी करना कांग्रेस की आदत हैं। ये लोग कभी सकारात्मक भूमिका नहीं निभाते हैं। जो गलती सरकार की नहीं है, उस पर आरोप लगा देना, मैं सोचता हूं ठीक नहीं है। जूली ने मौतें छिपाने का लगाया था आरोप दरअसल, एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में लगी आग को लेकर आज नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर मौतों का आकड़ां छिपाने का आरोप लगाया था। ये मृतकों का आंकड़ा छिपा रहे हैं। ये एक दो दिन बाद एक एक करके मौतें डिक्लेयर करेंगे। परिजनों को डेड बॉडी के लिए धरना देना पड़ा। मुख्यमंत्री अस्पताल गए तो परिजनों को पीट-पीट कर भगा दिया। ताकि सच्चाई छिप जाए। सारे सबूत मिटा दिए गए।


