मदन राठौड़ बोले- विधानसभा स्पीकर बाप होता है:डोटासरा का बयान शर्मनाक, जो जैसा होता है वो वैसा ही सोचता है

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के विधानसभा स्पीकर पर दिए बयान को लेकर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कड़ी आपत्ति जताते हुए पलटवार किया है। मदन राठौड़ ने कहा- डोटासरा का स्पीकर पर बयान बहुत ही निंदनीय और शर्मनाक है। उनका यह कहना कि हमारी महिला विधायकों को देखने के लिए कैमरे लगाए गए हैं, जो जैसा होता है वो वैसा ही सोचता है। जिसका व्यक्तिगत जीवन जैसा होता है वह दूसरे के बारे में संदेह करता है। यह बहुत बुरी बात है। राठौड़ बीजेपी मुख्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे। राठौड़ ने कहा- विधानसभा स्पीकर गार्जियन होता है, बाप होता है , एक तरह उसे कहा जा सकता है कि सम्मानजनक पद है जो सबके साथ पिता की तरह व्यवहार करता है। उसके ऊपर आरोप लगा रहे हो, बहन बेटियों पर वो क्या नजर करेंगे? सदन है और उसमें स्पीकर के पद का सम्मानजनक स्थान है, उसके बारे में ऐसी बात कह देना, अपने परिवार के मुखिया बारे में यह बात कहना दोनों ही बराबर माना जाता है। कांग्रेस के नेताओं ऐसा नहीं करना चाहिए था। राठौड़ ने कहा- लोकसभा या विधानसभा में कैमरे लगे होते हैं। कई बार तो विधायक कहते हैं कि मेरी तरफ कैमरा क्यों नहीं लगाते हो? डिमांड भी करते हो, आप सदन में क्या बोलते हैं, क्या गतिविधि करते हैं यह तो रिकॉर्ड में रहता है, टैप भी होता है और टाइप भी होता है। अपना जनाधार गिरने से इतने बौखला जाएंगे इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। ऐसे लोग जो काम करते नहीं, सेवा करते नहीं और अनर्गल बयानबाजी करते हैं। यहां तक की स्पीकर पर भी इस प्रकार का आरोप लगा देना अत्यंत निंदनीय है। डोटासरा भूल गए, इनके वरिष्ठ नेता राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताते हैं राठौड़ ने कहा- विधानसभा अध्यक्ष के चरित्र पर उंगली उठाना, ये कांग्रेस की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। स्पीकर सरंक्षक होता है, एक सम्मानजनक पद है, उस आसन पर बैठने वाला एक ​गार्जियन होता है। उस पर आरोप लगाना, बेहद ही शर्मनाक है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सवालों का जवाब विधानसभा अध्यक्ष दे चुके, लेकिन विधानसभा में पूरी तरह फेल हो जाना, जनता के मुद्दे नहीं उठा पाना और केवल हंगामा करना ही इनका मकसद रह गया है। डोटासरा भूल गए कि विधानसभा में इनके वरिष्ठ नेता राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताते हैं, इनकी सरकार के समय राजस्थान महिला अपराध में नंबर वन पर पहुंच गया था, अब ये अनर्गल बयानबाजी करके सिर्फ सुर्खियां बटौर रहे हैं। यह खबर भी पढ़ें डोटासरा बोले-स्पीकर रेस्ट रूम से महिला विधायकों को देखते हैं:कांग्रेस विधायक कैसे बैठी हैं; क्या पहनी हैं, दीया बोलीं- कांग्रेसियों की ओछी मानसिकता उजागर विधानसभा में विपक्ष की तरफ एक्स्ट्रा कैमरे लगाकर जासूसी करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने स्पीकर वासुदेव देवनानी पर कांग्रेस की महिला विधायकों को रेस्ट रूम में जासूसी कैमरे से देखने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर ..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *