मदन राठौड़ बोले- सीएम भजनलाल की पतंग नहीं कटेगी:देखते रहिए अगले चार साल कितनी ऊंचाई पर पहुंचेगी

मदन राठौड़ ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा की पतंग नहीं कटेगी। भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने के बाद राजस्थान के विकास में उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह पतंग उड़ने वाली हैं। कटने वाली नहीं है भजनलाल शर्मा की पतंग तो राजस्थान को प्रगति पर लेकर जा रही है, आप देखते रहिए अगले चार सालों में कितनी ऊंचाई पर पहुंचेगी। अध्यक्ष के तौर पर मदन राठौड़ सीएम भजनलाल की पतंग को ढील देते रहेंगे। इस सवाल पर मदन राठौड़ ने कहा कि मेरा काम संगठन को मजबूत करना हैं। नेतृत्व के निर्देशन में चलता रहूंगा, काम करता रहूंगा। विपक्ष को लेकर मदन राठौड़ ने कहा कि वह कुछ भी बोल सकते हैं। बोलना उनका मौलिक अधिकार हैं। लेकिन उन्हें अनियंत्रित नहीं बोलना चाहिए। मदन राठौड़ आज जयपुर में बीजेपी नेता राजू अग्रवाल के यहां मकर संक्रांति का पर्व मनाने पहुंचे थे। यहां राठौड़ ने पंतग भी उड़ाई। उनकी पहली पतंग कट गई। लेकिन दूसरी पतंग से उन्होने पेच भी काटे। विकास में राजनीति नहीं होनी चाहिए मदन राठौड़ ने कहा कि राजनीति में नीतिगत विरोध होता हैं। दुश्मनी नहीं होनी चाहिए। जब चुनाव आए तब राजनीति करो। लेकिन उसके बाद के समय में परिवार की तरह बैठकर बात करो। उन्होने कहा कि अगर आपको अपनी बेटी की शादी करनी है तो आप जाति और गोत्र पहुंचते है, या यह भी पूछोगे के किस पार्टी के हो। जब रिश्ता करते समय नहीं पहुंचते तो आपस में प्रेम सद्भाव बनाए रखना चाहिए, भाईचारा बनाए रखे।विकास में राजनीति से हटकर सभी को एकमुखी होकर के क्षेत्र के विकास के लिए काम करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *