डंडई | प्रखंड मुख्यालय डंडई स्थित विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस ए मुहम्मदी निकली। प्रखंड मुख्यालय डंडई में जुलूस ए मोहम्मदी की शुरुआत मदरसा गुलशन मोहम्मदी से की गई। जुलूस मदरसा परिसर से निकल कर डंडई मुख्य बाजार होते हुए विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। जुलूस में शामिल लोग सरकार की आमद मरहबा, हुजूर कि आमद मरहबा, पत्ती पत्ती फूल फूल, या रसूल या रसूल, नारे तकबीर अल्लाहु अकबर, नारे रिसालत या रसूल्लालाह के नारे लगा रहे थे। इधर बैलाझखडा गांव में भी जुलूस ए मुहम्मदी कि शुरुआत मदरसा तबलीगुल इस्लाम से की गई। जुलूस निकालने से पहले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हुजूर कि शान में दरूदो सलाम का नजराना पेश किया। साथ ही देश व दुनिया में अमन कि दुआ मांगी। तत्पश्चात इस्लामिक झंडे, बैनर, पोस्टर के साथ लवाही, बैलाझखडा, गयाडीह सहित विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः मदरसा परिसर लौटे। इस दौरान भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जुलूस में शामिल हुए।


