रांची |भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का अखिल भारतीय 24वां पार्टी कांग्रेस (महाधिवेशन) 2 से 6 अप्रैल तक तमिलनाडु के मदुरै में होगा। इसमें भाग लेने के लिए झारखंड से निर्वाचित प्रतिनिधियों का पहला जत्था रविवार को हटिया रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। झारखंड के विभिन्न जगहों से सोमवार को भी पार्टी प्रतिनिधि मदुरै रवाना होंगे।


