मधुपुर रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब पकड़ी गई:कोलकाता-झांसी एक्सप्रेस में तलाशी, एस-3 कोच से मिली 43 बोतल विदेशी शराब

मधुपुर रेल पुलिस ने कोलकाता-झांसी एक्सप्रेस से अवैध शराब की खेप बरामद की है। गाड़ी संख्या 22197 के एस-3 कोच के बाथरूम के पास से 43 बोतल हार्वर्डस 5000 व्हिस्की बरामद हुई है। थाना प्रभारी कार्तिक महतो के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर खड़ी ट्रेन की जांच के दौरान दो थैलों में छिपाकर रखी गई शराब मिली। प्रत्येक बोतल की कीमत 110 रुपए है और कुल बरामद शराब की कीमत 4,730 रुपए है। नहीं हुई है कोई गिरफ्तारी इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, तस्कर बंगाल और झारखंड से बिहार में बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी कर रहे हैं। इससे पहले भी मधुपुर आरपीएफ ने शराब की बड़ी खेप जब्त की थी। कार्रवाई के दौरान सब इंस्पेक्टर प्रेम टोप्पो, कांस्टेबल दीपक कुमार सिंह, रहबरे इस्लाम, परमानंद यादव समेत अन्य जवान मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *