12 सरकारी अस्पतालों में टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों के निशुल्क इलाज के लिए खोली डायबिटीज क्लीनिक संजीवनी साबित हो रही है। जहां लोंग एक्टिंग और शोर्ट एक्टिंग इंसुलिन, एक-एक ग्लूको मीटर नि:शुल्क दे रहे हैं। प्रतिमाह ग्लूको स्ट्रिप, लेनसेट और 1 एसएमबीजी लॉग बुक्स भी दे दहे हैं। राजस्थान पहला राज्य है, जहां टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों और किशोर-किशोरियों के लिए मधुहारी क्लिनिक संचालित है। आगे क्या – जयपुर के जेके लोन, कोटा, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, अजमेर के बड़े अस्पतालों से टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों की लाइन लिस्टिंग की जा रही है। यहां से ट्रेकिंग करके शहर या कस्बे के पास स्थित अस्पताल में निशुल्क इलाज मिलने से इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। किस-किस अस्पताल में निशुल्क जांच व इलाज की सुविधा भास्कर Explainer – वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं “टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत चार जिलों में 12 चिकित्सा संस्थानों में मधुहारी क्लीनिक खोली है। क्लिनिक पर निशुल्क इलाज मिल रहा है।”
-गायत्री राठौड़, प्रमुख शासन सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य)


