मध्यप्रदेश की लड़कियों के गाड़ी से कूदने में बड़ा अपडेट:DPRO की बोलेरो में ली लिफ्ट, कान में ब्लू-टूथ से नहीं सुन पाया ड्राइवर

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में मध्य प्रदेश की 2 लड़कियों के गाड़ी से कूदने के मामले में नया मोड आ गया है। पुलिस के अनुसार, यह अपहरण को कोशिश नहीं, बल्कि ड्राइवर द्वारा कान में ब्लू-टूथ लगाकर फोन सुनने की वजह से पेश हादसा है। दरअसल, मध्य प्रदेश की दो लड़कियां शुक्रवार शाम को घूमने के लिए धर्मशाला पहुंची। दोनों ने शनिवार रात 10 बजे के करीब धर्मशाला में हिमाचल सरकार की एक बोलेरो गाड़ी में लिफ्ट ली। दोनों खाना खाने के लिए एक ढाबे पर जा रही थी। दोनों ने सूचना एवं जन संपर्क (DPRO) विभाग की गाड़ी में लिफ्ट ली और पिछली सीट पर बैठ गई। कुछ दूरी पर लड़कियों ने ड्राइवर को गाड़ी रोकने के लिए बोला, तब ड्राइवर ब्लू-टूथ लगाकर फोन सुन रहा था और इससे उसे सुनाई नहीं दिया। घबराई लड़कियों ने चलती गाड़ी से लगाई छलांग तब लड़कियां घबरा गई। इसके बाद दोनों लड़कियों ने बारी बारी चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। इससे दोनों को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने दोनों का मेडिकल करवाया। लड़कियों को गाड़ी से छलांग लगाते हुए स्थानीय व्यापार मंडल के सदस्यों ने भी देखा और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल तक लेकर गए। ड्राइवर बोला- लड़कियों के गाड़ी से छलांग लगाने के बाद घबराकर भागा पुलिस को दिए बयान में ड्राइ‌वर ने बताया कि लड़कियों ने कब गाड़ी रोकने को बोला, उसे पता ही नहीं चला। जब लड़कियों ने छलांग लगाई तो वह खुद भी घबरा गया। इसलिए वह मौके से भाग गया था। गाड़ी का वीडियो वायरल होने के बाद ड्राइवर रविवार देर रात खुद ही पुलिस के पास पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी। दोनों लड़कियां एमबीबीएस की स्टूडेंट पुलिस के अनुसार, दोनों लड़कियां मध्य प्रदेश के शिवपुरी कालेज में एमबीबीएस फोर्थ ईयर की स्टूडेंट है। दोनों सहेलियां धर्मशाला घूमने के लिए आईं थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके कालेज के दूसरे स्टूडेंट भी हिमाचल घूमने आते रहे हैं। इसलिए उन्होंने भी धर्मशाला घूमने की योजना बनाई और धर्मशाला पहुंची। यहां दोनों अनमोल रेजीडेंसी में ठहरी थी। बीते शनिवार को दिनभर धर्मशाला घूमा और रात को खाना खाने के लिए एक ढाबे पर जाने को निकली थी। इस दौरान उनके साथ हादसा हो गया। DPRO ऑफिस की गाड़ी में ली थी लिफ्ट: SP SP कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि यह मामला सुलझा दिया गया है। दोनों लड़कियां घूमने आई थी और गाड़ी डीपीआरओ ऑफिस की थी। घटना के वक्त ड्राइवर ने कान में ब्लू टूथ लगा रखा था और फोन सुन रहा था। इससे उसे सुनाई नहीं दिया। तब घबराई लड़कियां गाड़ी से कूद गई। दोनों का मेडिकल करवाया गया है, लेकिन लड़कियों ने FIR नहीं करवाई। दोनों लड़कियां मध्य प्रदेश लौट गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *