मध्यप्रदेश में जैन मुनि पर हमला:कोंडागांव में समाज ने निकाली मौन रैली, साधु-संतों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग

मध्यप्रदेश छतरपुर के घुवारा नगर में जैन मुनि विशांत सागर जी महाराज के साथ हुई मारपीट का जैन समाज ने विरोध किया है। कोंडागांव में मंगलवार को समाज ने शांतिपूर्ण मौन रैली निकाली। एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में जैन संतों की सुरक्षा के लिए सख्त राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग की गई। विरोध प्रदर्शन में समाज की महिलाओं और बच्चों ने भी हिस्सा लिया। व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर अपना समर्थन दिया। जैन समाज की मांग है कि साधु-संतों की सुरक्षा के लिए प्रभावी नीति बनाई जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। कर्नाटक में हुई थी एक जैन मुनि की हत्या बता दें कि इससे पहले कर्नाटक में एक जैन मुनि की हत्या के विरोध में मध्य प्रदेश के मुलताई और छिंदवाड़ा में भी जैन समाज ने मौन रैली निकाली थी। घटना के बाद स्थानीय जैन समाज के लोग थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। चातुर्मास पर आए जैन साधु भी शामिल कोंडागांव में समाज के प्रमुख पदाधिकारी हरीश गोलछा, मनोज जैन, प्रवीण श्री श्रीमाल और शांति लाल सुराना के नेतृत्व में मौन रैली निकाली गई। रैली में चातुर्मास पर आए जैन साधु भी शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *