भोपाल में 4, ग्वालियर में 2 और जबलपुर में एक जगह ईडी की कार्रवाई; जबलपुर में प्रेस लिखे वाहनों से पहुंचे, ग्वालियर में पर्यटक बन पहुंची टीम परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों के 7 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को छापे मारे। इडी ने भोपाल में 4, ग्वालियर में दो और जबलपुर में एक जगह कार्रवाई की। राजधानी में ईडी का फोकस अरेरा कॉलोनी के उस घर (ई-7/71) पर था, जिसे लोकायुक्त पुलिस ने छोड़ दिया था। लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ शर्मा के सहयोगी शरद जायसवाल को आरोपी तो बनाया था, लेकिन उसके ठिकानों को छोड़ दिया था। शुक्रवार को ईडी ने शरद के अरेरा कॉलोनी स्थित (ई-8/99) घर पर भी छापा मारा। उधर जबलपुर में ईडी की टीम शुक्रवार सुबह 6 बजे सौरभ शर्मा के रिश्तेदार और बिल्डर रोहित तिवारी के शास्त्री नगर स्थित घर पहुंची। ईडी की टीम और सीआरपीएफ के जवान जिन वाहनों से आए थे, उस पर प्रेस लिखा हुआ था। अनदेखी ऐसी कि ई-7 से ही निकली 54 किलो सोने और 11 करोड़ नकदी से भरी कार ये सवाल जिन्होंने बढ़ाया संदेह का दायरा सौरभ शर्मा के ई-7/78 स्थित आवास से महज सौ मीटर की दूरी पर उसके एक और मकान (ई-7/71) पर सर्चिंग शो नहीं की। जबकि, स्थानीय लोगों का दावा है कि 19 दिसंबर को यहां कुछ लोग आए थे और बाहर एक व्यक्ति कई घंटों तक बैठा रहा। चेतन के घर और सौरभ के कार्यालय (ई-7/657) पर लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की, लेकिन शरद के ई-8/99 स्थित घर पर कार्रवाई नहीं की गई, जबकि लोकायुक्त पुलिस ने शरद जायसवाल को भी आरोपी बनाया है। दो डीएसपी ने संभाला था जांच टीमों का जिम्मा ईडी कार्रवाई कर रही थी तब डाकिया पासपोर्ट लेकर आया ईडी ने बैंक स्टेटमेंट भी जब्त किया। सौरभ और उसकी पत्नी दिव्या दो साल पहले भोपाल शिफ्ट हुए थे, और उनका एक रिश्तेदार दुबई में रहता है। मोहल्ले वालों ने अतिक्रमण की शिकायत भी की। सीआरपीएफ जवानों के साथ पहुंची ईडी टीम
आयकर विभाग द्वारा पकड़े गए 54 किलो सोने और 11 करोड़ नकदी के बाद ईडी ने सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों की जानकारी तलब की थी। गुरुवार रात को ही ईडी के अधिकारी और टीमें एमपी नगर स्थित होटलों में रुकी थीं। वाहनों के ड्राइवरों को भी गुरुवार रात ही होटल में बुलवा लिया गया था। इधर, बंगरसिया स्थित सीआरपीएफ कैंप से महिला एवं पुरुष सुरक्षाकर्मियों को भी यहां बुलवाया गया था। जानकारी के मुताबिक ईडी के अधिकारी कई दिनों से सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों की कुंडली खंगाल रहे थे।


