मध्यप्रदेश सड़क हादसे में CG के युवा व्यवसायी की मौत:कार हादसे में 4 लोग घायल, इलाज के दौरान नीरज ने तोड़ा दम

मध्यप्रदेश के डोला में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़ के रहने वाले नीरज तिवारी (26) की मौत हो गई। नीरज स्थानीय स्टोन क्रेशर व्यवसायी हरकेश तिवारी के पुत्र थे। वे कांग्रेस नेता और पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी तिवारी के भतीजे भी थे। शनिवार की सुबह हुई इस घटना में चार युवा घायल हुए थे। नीरज को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की हर संभव कोशिश के बावजूद रविवार सुबह उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। नीरज अपने पिता के व्यवसाय को संभालने के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके दोस्तों के मुताबिक, वे हमेशा मदद के लिए तैयार रहते थे। इस हादसे से पहले वे अपने एक मित्र के बीमार बच्चे के इलाज के लिए रायपुर गए हुए थे। सोमवार को आमाखेरवा मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। नीरज की असामयिक मृत्यु से पूरा शहर शोक में डूबा है। लोग परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *