मध्यप्रदेश से हिमाचल जा रहा था चूरा पोस्त:पंचकूला पुलिस ने पिंजौर में पकड़ा, कैंटर में सामान के साथ रखा, हिमाचल का आरोपी

हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने मध्यप्रदेश से हिमाचल में सप्लाई के लिए जा रहे चूरा पोस्त को पकड़ लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, जो हिमाचल का रहने वाला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पंचकूला की एंटी नारकोटिक्स टीम ASI नरेंद्र के नेतृत्व में तैनात थी। इसी दौरान सूचना मिली कि पंचकूला के सूरजपुर से हिमाचल प्रदेश के बद्दी को जाने वाले बाईपास पर डोडा पोस्ट के साथ एक व्यक्ति खड़ा है। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेड की तो पता चला कि कैंटर में सामान के साथ डोडा पोस्त हिमाचल व पंचकूला में सप्लाई हो रहा था। केबिन में सीट के नीचे मिला कट्‌टा कैंटर के साथ पकड़े गए व्यक्ति ने खुद को हिमाचल के सोलन जिले में दामोवाला निवासी तरसेम बताया। मौके पर राजपत्रित अधिकारी को बुलाकर तलाशी ली गई तो कैंटर में पीछे चार डाई लोहा, एक जरनेटर व पाइप मिली। कैंटर के केबिन के अंदर कंडक्टर सीट के नीचे से एक प्लास्टिक कट्टा बरामद हुआ। कैंटर से नीचे निचे उतार कर कट्टा को खोलकर चैक किया। जिसमें भूरे रंग का चुरा नुमा पदार्थ मिला, जिसको सूंघने से वा अनुभव से डोडा चुरा पोस्त (नशीला पदार्थ) शिनाख्त हुआ।
रिमांड पर लेगी पुलिस चुरा पोस्त का वजन प्लास्टिक कट्टा सहित 9 किलो 60 ग्राम हुआ। पंचकूला के पिंजौर थाना में आरोपी तरसेम के खिलाफ धारा 15(b)-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ चल रही है, जिसे आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *