झालसा के निर्देश पर रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा सिविल कोर्ट में पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न अदालतों से 40 मामले मध्यस्थता के लिए भेजे गए। इसमें 33 मामलों को मध्यस्थता केंद्र में निपटारा कर दिया गया। पहले दिन अदालतों से पांच मामले अग्रसारित किए गए थे, जिसमें दो मामले निपटाए गए। दोनों ही पक्ष राजी खुशी से अपने-अपने मामलों को समाप्त करने को तैयार हो गए।


