मध्यस्थता से विवाद सुलझाने की पहल:गोविंदपुरा में मेडिएशन कार्यक्रम शुरू, न्यायाधीशों ने की शिरकत

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ब्यावर की ओर से ग्राम पंचायत गोविंदपुरा में मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान की शुरुआत हुई। मुख्य कार्यक्रम 24 से 26 सितंबर 2025 तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य राजीनामा योग्य लंबित प्रकरणों का तुरंत समाधान करना है। कार्यक्रम में एडीजे संख्या 1 वीनू नागपाल ने लोगों को न्यायालय में लंबित मुकदमों में आपसी सहमति से राजीनामा करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कमल कुमार ने बताया कि इस तीन दिवसीय अभियान में अधिक से अधिक मामलों को आपसी समझौते से निपटाने का प्रयास किया जाएगा। एसीजेएम-3 पंकज सांखला ने कहा कि न्यायालय की औपचारिकता से अलग होकर मध्यस्थता करने से विवादों का समाधान सहजता से हो सकेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *