मध्य प्रदेश को 14,745 करोड़ रुपए की राशि मिली:रेल बजट में ओपन फंड पॉलिसी, इंदौर को मिले 5200 करोड़ रु, एयरपोर्ट जैसा बनेगा स्टेशन

रेल बजट में इस बार मध्य प्रदेश को 14,745 करोड़ रुपए की राशि मिली है। यह पिछली सरकारों की तुलना में 23% अधिक है। वहीं इंदौर क्षेत्र के प्रोजेक्ट के लिए 5200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। रेलवे ने इस बार बजट प्रावधान के साथ ही ओपन बजट पॉलिसी रखी है। जिससे प्रोजेक्ट में काम के अनुसार राशि का आवंटन किया जा सकेगा। सोमवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यों को आवंटित बजट की जानकारी दी। इस दौरान सांसद शंकर लालवानी ने रेल मंत्री से मुलाकात भी की। उन्होंने बताया, रेल मंत्री ने आश्वस्त किया है, इंदौर के सभी प्रोजेक्ट सिंहस्थ को देखते हुए प्राथमिकता में है। इंदौर रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट जैसा बनेगा। इसके लिए 480 करोड़ रुपए की राशि तय है। ग्वालियर, खजुराहो, सतना, इंदौर, जबलपुर स्टेशन का 1,950 करोड़ में होगा कायाकल्प 3572 किमी के ट्रैक पर लगेगा सेफ्टी ‘कवच’: मप्र में 3572 किमी रेल ट्रैक पर सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ लगाई जा रही है। 1422 किमी में काम चल रहा है। कवच ट्रेन हादसों को रोकने के लिए बनाई गई स्वदेशी प्रणाली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *