मध्य प्रदेश में साल 2026 मनेगा ‘कृषि वर्ष:कल भोपाल के जंबूरी मैदान से CM करेंगे शुरुआत; नर्मदापुरम से जाएंगे 1000 किसान

मध्य प्रदेश सरकार वर्ष 2026 को औपचारिक रूप से ‘कृषि वर्ष’ के रूप में मनाने जा रही है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 जनवरी (रविवार) को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित होने वाले विशाल किसान मेले में करेंगे। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से करीब 30 हजार किसान शामिल होंगे। इसमें नर्मदापुरम जिले की भागीदारी भी अहम रहेगी, जहां से करीब 1000 किसान इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने भोपाल पहुंचेंगे। कृषि उप संचालक रविकांत सिंह ने बताया कि रविवार को नर्मदापुरम जिले से 1000 किसानों को भोपाल ले जाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ये किसान 109 चार पहिया वाहनों (फोर व्हीलर) के काफिले में भोपाल के लिए रवाना होंगे। जंबूरी मैदान में कृषि एवं उससे संबंधित विभागों पर आधारित एक विशाल प्रदर्शनी का भी शुभारंभ होगा, जिसका अवलोकन किसान करेंगे। हर जिले के लिए रवाना होंगे ‘कृषि रथ’
कार्यक्रम के दौरान भोपाल से सभी जिलों के लिए विशेष ‘कृषि रथ’ रवाना किए जाएंगे। रविकांत सिंह के अनुसार, ये रथ प्रदेश की ग्राम पंचायतों में पहुंचेंगे। इनका उद्देश्य किसानों को उद्यानिकी, जैविक खेती, संतुलित उर्वरक उपयोग, ई-टोकन व्यवस्था और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना होगा। ‘कृषि वर्ष 2026’ के प्रमुख उद्देश्य
सरकार ने इस विशेष वर्ष के लिए खेती और किसानी को लेकर कई महत्वपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किए हैं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *