मनदीप बराड़ को मिली चीफ सेक्रेटरी की जिम्मेदारी:चंडीगढ़ प्रशासन ने जारी किए आदेश; कल एचसीएस डॉ. इंद्रजीत चंडीगढ़ में करेंगे जॉइन

सीनियर आईएएस अधिकारी मनदीप बराड़ चंडीगढ़ के नए चीफ सेक्रेटरी होंगे। उन्हें चंडीगढ़ प्रशासन ने इस पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। वे 2005 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले इस पद पर 1992 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव वर्मा थे, जिन्हें कुछ दिन पहले दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया था और आज प्रशासन ने उन्हें रिलीव कर दिया । वहीं, चंडीगढ़ प्रशासन में नए एचसीएस अधिकारी की नियुक्ति भी हो रही है। 2016 बैच के एचसीएस अधिकारी डॉ. इंद्रजीत कल चंडीगढ़ प्रशासन में ज्वॉइन करेंगे, और इसके बाद उन्हें पदभार सौंपा जाएगा। यह आदेश जारी किए गए प्रशासन द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि मनदीप सिंह बराड़ न केवल मुख्य सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे, बल्कि राजीव वर्मा के पास मौजूद सभी पोर्टफोलियो भी देखेंगे। यह अतिरिक्त जिम्मेदारी वे अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ निभाएंगे और यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *