मनमोहन सिंह के निधन पर सभी सरकारी कार्यक्रम निरस्त:मंत्री केके विश्नोई व जोराराम कुमावत का दौरा रद्द, जिले में राजकीय शोक

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद जैसलमेर में शुक्रवार को आयोजित होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम निरस्त हो गए। जिले में शुक्रवार को मंत्री केके विश्नोई व प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत का जैसलमेर दौरा भी रद्द हो गया। गौरतलब है कि जैसलमेर में शुक्रवार को स्वामित्व योजना के अंतर्गत पट्टे, प्रोपर्टी पार्सल वितरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले एवं खेल राज्यमंत्री के के विश्नाई शुक्रवार को जैसलमेर आने वाले थे। शुक्रवार सुबह 11 बजे उत्कर्ष भवन में मंत्री स्वामित्व योजना के तहत पट्टा/ प्रॉपर्टी पार्सल वितरण के जिला स्तरीय समारोह में शामिल होने वाले थे। मगर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के गुरुवार को निधन के चलते राजकीय शोक कि घोषणा की गई है। इसको लेकर इस कार्यक्रम को निरस्त किया गया। पूर्व पीएम के निधन से सरकारी कार्यक्रम हुए निरस्त पशुपालन, गोपालन मंत्री व जैसलमेर जिले के प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत भी शुक्रवार को जैसलमेर दौरे पर प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत आने वाले थे। मगर पूर्व पीएम के निधन से उनका भी दौरा रद्द हो गया। वे जैसलमेर में राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ पर सरकार की उपलब्धियों को लेकर प्रेस कान्फ्रेंस करने वाले थे। मगर उनका भी दौरा राजकीय शोक के चलते निरस्त हो गया। गुरुवार को हुआ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। वो 92 साल के थे। मनमोहन सिंह को गुरुवार की शाम तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स में भर्ती कराया गया था। मनमोहन सिंह दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे। वो 22 मई 2004 से 26 मई 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। एम्स के मीडिया सेल ने मनमोहन सिंह के निधन की जानकारी दी। पूर्व पीएम के निधन पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से लेकर देश के कई बड़े नेताओं और हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है। भारत सरकार ने शुक्रवार के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *