मनरेगा और अरावली को बचाने के लिए कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च

बीकानेर| बी ब्लॉक पूर्व विधानसभा, ए ब्लॉक पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त आह्वान पर मनरेगा और अरावली को बचाने के लिए जस्सूसर गेट से शहर के कई क्षेत्र से होते हुए रोशनी घर चौराहे तक पैदल मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोडा व जाकीर नागौरी ने किया। मनरेगा में बदलाव के विरोध में नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर साजिश के तहत अरावली को खनन माफिया के हवाले करने का आरोप लगाया। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने का स्वागत किया गया। इस मार्च में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री बीडी कल्ला, शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, प्रदेश महासचिव जियाउर रहमान, अरुण व्यास, शहजाद भट्टा, अता हुसैन कादरी, कमल नागल, नितिन वस्तव, आजम अली, ताहिर हसन कादरी, शिव शंकर बिस्सा, मनोज जनागल, प्रफुल्ल हटीला, वसीम फिरोज अब्बासी, यूनुस अली, अब्दुल वाहिद, सुनील गेदर, आशा स्वामी, उमा सुथार, मुमताज शेख, वंदना गुप्ता, सलिना खान, राहुल जादू संगत, जयदीप सिंह जावा, अलीमुद्दीन जामी, एमएच पप्पू, मेहताब दमानी, सलाउद्दीन, रईस अली, हिमांशु गहलोत, रामनाथ आचार्य, अमरीक सिंह, नसीम अहमद मेव, राजीव बिश्नोई, ओमाराम रेण, मूलचंद गुर्जर, रमेश गहलोत आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *