मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया उपवास

भास्कर न्यूज। धौलपुर केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष विरोध धरना एवं उपवास रखा गया। अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक संजय कुमार ने की। इस अवसर पर विधायक संजय कुमार ने कहा कि मनरेगा को कमजोर करना गांव, गरीब और मजदूर के संवैधानिक अधिकारों पर सीधा हमला है। कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी और सड़क से लेकर संसद तक इसके खिलाफ संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम जन-जागरण अभियान 5 जनवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलेगा, जिसके तहत जिलेभर में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने मनरेगा के मूल अधिकार आधारित स्वरूप को खत्म कर दिया है। नया कानून मजदूरों के अधिकारों पर हमला है और इससे महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज की परिकल्पना साकार नहीं हो सकती। इसके कारण ग्रामीण मजदूरों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिससे बेरोजगारी बढ़ेगी और मजदूरी मिलना भी मुश्किल हो जाएगा। विधायक संजय कुमार ने मनरेगा को उसके पुराने स्वरूप में बहाल करने की मांग की। धौलपुर विधायक शोभा रानी कुशवाहा ने कहा कि मनरेगा गरीबों के कल्याण की योजना रही है,जिससे ग्रामीण भारत की तस्वीर बदली है। कांग्रेस की मांग है कि इस योजना को उसके मूल अधिकार आधारित स्वरूप में कायम रखा जाए। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंडित दुर्गा दत्त शास्त्री,पंडित साकेत बिहारी शर्मा एवं पूर्व प्रधान लाखन सिंह खिडोरा ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा के साथ अन्याय किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जागरूकता अभियान चलाकर इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाएंगे। प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को कमजोर कर रही है और देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। कार्यक्रम का संचालन संगठन महासचिव धनेश जैन ने किया। कार्यक्रम में धर्मेंद्र शर्मा,अमित मुद्गल, लीना शर्मा, मूला सिंह, सेवा दल अध्यक्ष समृद्धि दीक्षित, शालिनी शर्मा, रोशनी शिवहरे, शबनम खान, ब्लाक अध्यक्ष रामेंद्र मीणा, उमर फारूक, शिबू लोधा, बनवारी लाल जाटव, राम लखन मीणा, राजवीर मीणा, प्रधान शंकर सिंह, धर्मेन्द्र दिनकर, रामहेत कुशवाहा, सुरेंद्र सिंह जाटव, रविंद्र मौर्य, नासिर खान, सोनू यादव, योगेश अग्रवाल, अनिल अरेला, पुष्पेंद्र कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, राजेश प्रजापति, पंकज तिवारी, अभिषेक यादव, नईम खान, प्रवेश पठान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष तरुण शर्मा, पार्षद विवेक शर्मा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *