मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस ने पीएम का पुतला फूंका, कलेक्ट्री पर जताया विरोध

केंद्र सरकार मनरेगा के नाम परिवर्तन के विरोध में बुधवार को कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर विरोध जताया। जिला कांग्रेस कमेटी राजसमंद के जिलाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़ और कार्यकारी जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन कर विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा-आरएसएस सरकार मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) को कमजोर करने, महात्मा गांधी के नाम को हटाने और रोजगार के कानूनी अधिकार को समाप्त करने की साजिश कर रही है। प्रदर्शन में पीसीसी सदस्य शांतिलाल कोठारी, आशा पालीवाल, सभापति अशोक टाक, उपसभापति चुन्नीलाल पंचोली, जिला उपाध्यक्ष भगवत सिंह गुर्जर, प्रवक्ता बहादुर सिंह चारण, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश गुर्जर, शंकरलाल जाट, केसर सिंह गौड़, महिला जिलाध्यक्ष मनोरमा डाबी, ओबीसी जिलाध्यक्ष मनोहर कीर, विजय प्रकाश सनाढ्य सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता बहादुर सिंह चारण ने बताया कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा के मूल उद्देश्य और महात्मा गांधी के नाम की गरिमा को बनाए रखने के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध जताया और सरकार से योजना का नाम यथावत रखने तथा पेंशन और रोजगार अधिकार सुरक्षित करने की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *