मनरेगा के अर्धनिर्मित कुएं में मिली बच्चे की लाश:बारात में गए 11 साल के बच्चे का 10 दिन बाद मिला शव, कुएं में गिरने से मौत की आशंका

पलामू जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रामगढ़ के बेड़मा बभंडी से ममेरे भाई की बारात में गए 11 वर्षीय गौतम कुमार का शव मनरेगा के कुएं से बरामद किया गया है। गौतम 1 जून को पड़वा थाना क्षेत्र के मानहर लामीपतरा गांव में अनिल साव के घर बारात में गया था। बारात स्थल से महज 100 मीटर दूर खेत में बने कुएं में उसका शव मिला। दुर्गंध फैलने के बाद स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली। परिजनों ने 2 जून को पड़वा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव का रहने वाला गौतम बारात में दोपहर 2 बजे तक दिखा था। इसके बाद वह लापता हो गया। सभी बाराती बेड़मा बभंडी लौट आए, लेकिन गौतम नहीं पहुंचा। परिजनों ने 2 जून को पड़वा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव को पहले एमएमसीएच लाया गया, लेकिन क्षत-विक्षत होने के कारण पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस कई स्तरों पर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में कुएं में गिरने से मौत की आशंका जताई जा रही है। कुएं का निर्माण अधूरा था और उसका मुंडेर भी नहीं बना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *