झालावाड़ में जिला कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने और इसके उद्देश्यों में बदलाव के विरोध में मिनी सचिवालय पर धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान के तहत किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाकर एक महापुरुष का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा इस महत्वपूर्ण योजना को खत्म करने की है, जिससे ग्रामीण मजदूर बेरोजगार होंगे और शहरों की ओर पलायन करेंगे। खानपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेश गुर्जर ने भी महात्मा गांधी मनरेगा योजना का नाम बदलने पर अपना विरोध दर्ज कराया। इस धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ नेता रामलाल चौहान, मनोहरथाना से नेमीचंद मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज सिंह हाडा, भवानीमंडी ब्लॉक अध्यक्ष रोडसिंह परमार, डग ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, पिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष पूरीलाल दांगी, झालरापाटन ब्लॉक अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष फरीद चौधरी, विजय सिंह राठौड़, पूर्व चेयरमैन बाल किशन बादल, पूर्व सभापति मनीष शुक्ला और युवा नेता आमिर खान जैसे प्रमुख नेता मौजूद रहे। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जी. एम. सैयद, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष वर्षा शर्मा, एस सी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हेमंत बैरवा, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ बृजमोहन यादव, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिरधीचंद सुमन, महेंद्रसिंह झाला, जुगराज सिंह झाला, तेजसिंह सिसोदिया, झालावाड़ नगर अध्यक्ष मनोज राजपाल, अंबेश मीणा नगर अध्यक्ष झालरापाटन, लखन गुर्जर, रिजवान, नंदलाल राठौर, कैलाश यादव, विष्णु दांगी, विष्णुदयाल रेगर सहित अनेक पूर्व सरपंच, जिला परिषद सदस्य, जनपद सदस्य, कई मंडल अध्यक्ष और कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। धरना प्रदर्शन का संचालन कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष डॉ. नन्दसिंह राठौड़ ने किया।


