झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को चाईबासा में हुए मनरेगा घोटाला की जांच को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने ईडी को जांच की प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत ने राज्य सरकार और एसीबी को इससे संबंधित दस्तावेज ईडी को देने को कहा है।


