मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत दिया एक दिवसीय धरना:भीलवाड़ा के पुर में हुआ विरोध, जिलाध्यक्ष बोले- मनरेगा को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा

भीलवाड़ा के पुर कस्बे में मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत एक दिन का किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बजरंग पुरा चौराहे पर इकट्ठा हुए ओर अनशन के साथ ही विरोध प्रदर्शन किया गया। योजना को समाप्त करने की कोशिश धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवराम खटीक ने कहा कि मनरेगा कानून भारत की रीढ़ की हड्डी है और आमजन के जीवन का आधार है। इसमें संशोधन कर इसे समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सत्ता तक संघर्ष करेगी और मनरेगा को कमजोर नहीं होने देगी। योजना को अधिक सशक्त बनाया जाए उन्होंने कहा कि भविष्य में कांग्रेस सरकार बनने पर मजदूरी बढ़ाकर इस योजना को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा कानून में प्रस्तावित बदलावों,विशेषकर राज्य सरकार पर 40% वित्तीय भार डालने, योजना का नाम बदलने तथा कानून में संशोधन के विरोध में अनशन किया गया है,इससे मनरेगा योजना को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। पुर में नहीं हुआ विकास उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि पुर क्षेत्र से चार पार्षद, शहर में महापौर, विधायक, सांसद और मुख्यमंत्री सभी भाजपा से होने के बावजूद क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ। इसके विपरीत पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जिंदल की अवैध ब्लास्टिंग से प्रभावित परिवारों को 708 भूखंड, नगर निगम से 900 पट्टे, पुर चिकित्सालय को PHC से CHC में क्रमोन्नत, जनता क्लिनिक की स्थापना तथा लगभग 22 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए। इनकी रही मौजूदगी कार्यक्रम में शाहपुरा विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रैगर, नगर निगम भीलवाड़ा के नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक, नरेगा आंदोलन प्रभारी एवं राजस्थान कांग्रेस कमेटी सदस्य मनोज पालीवाल, योगेश सोनी, कुणाल ओझा, पार्षद वसीम शेख, शिवकुमार घावरी, आनंद तिवारी,मुरलीधर व्यास, दयाराम माली, मिठ्ठू लाल माली, सेवादल जिला युवा अध्यक्ष दीपक भारद्वाज, करिश्मा धौलपुरिया, हेमंत शर्मा, निशांत दूत, श्यामलाल पाराशर, सत्तू मिस्त्री, नंददास वैष्णव, सहित बड़ी संख्या में पुर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *