मनरेगा बचाओ…केशकाल में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन:दीपक बैज बोले- केंद्र सरकार निजीकरण को बढ़ावा देने के लिए यह साजिश कर रही

मनरेगा के बजट में कथित कटौती और योजना को कमजोर किए जाने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी केशकाल ने नगर पंचायत केशकाल में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम को ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ नाम दिया गया। धरना-प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज और राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम विशेष रूप से शामिल हुए। उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि घोष, प्रदेश सचिव सगीर अहमद कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीणों का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार निजीकरण को बढ़ावा देने के लिए गरीबों के रोजगार को खत्म करने की साजिश कर रही है। राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ने कहा कि मनरेगा से गांवों से पलायन रुका है, महिलाओं को आत्मसम्मान मिला है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। उन्होंने योजना को कमजोर करने को गरीबों के हितों पर सीधा हमला बताया। मनरेगा को बताया गरीबों की जीवनरेखा वहीं, कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा गरीबों, किसानों और ग्रामीण मजदूरों के लिए जीवनरेखा है। उनका आरोप है कि केंद्र की भाजपा सरकार मनरेगा के बजट में लगातार कटौती कर इसे कमजोर करने का प्रयास कर रही है। मजदूरी भुगतान में देरी का मुद्दा उठाया कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मजदूरों को समय पर काम नहीं मिल रहा है और भुगतान में महीनों की देरी हो रही है। इसके साथ ही मजदूरी दर बढ़ाने की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। कांग्रेस की प्रमुख मांगें कांग्रेस ने मांग की कि मनरेगा बजट में कटौती तुरंत बंद की जाए, मजदूरों को 100 दिन से अधिक रोजगार दिया जाए, लंबित मजदूरी का शीघ्र भुगतान हो और मजदूरी दर को महंगाई के अनुरूप बढ़ाया जाए। जॉब कार्डधारियों को बिना किसी बाधा के काम उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। आंदोलन तेज करने की चेतावनी कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने अपने फैसले वापस नहीं लिए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष ग्रामीणों के अधिकार, रोजगार और सम्मान की रक्षा के लिए जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *