मनरेगा बचाओ संग्राम में पंचायत समिति की मुख्य भूमिका : के. राजू

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि संगठन के कार्यक्रमों को धरातल पर पंचायत स्तरीय समिति ही उतार सकती है। मनरेगा बचाओ संग्राम का मूल उद्देश्य मनरेगा कानून की पूर्ण वापसी है। इस संग्राम में पंचायत समिति की मुख्य भूमिका होगी। उन्होंने निश्चित तिथि तय कर प्रत्येक माह विभिन्न एजेंडों पर हर पंचायत व वार्ड समिति की बैठक करने का निर्देश ​दिया। उन्होंने कहा कि अगले दो सप्ताह में बचे हुए बीएलए की नियुक्ति करें। के. राजू बुधवार को पार्टी के सांसद, विधायक, जिला पर्यवेक्षक, जिला अध्यक्ष, बोर्ड-निगम के अध्यक्ष, सदस्य की बैठक को संबोधित कर रहे थे। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि सभी बीएलए की नियुक्ति करके पावती रसीद प्रदेश कांग्रेस के कनेक्ट सेंटर में जमा करना है। बैठक को कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव, सांसद कालीचरण मुंडा, डॉ. रामेश्वर उरांव आदि ने भी संबोधित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *