महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से महात्मा गांधी के नाम को हटाने के बाद जैसलमेर में कांग्रेस ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर ने घोषणा की है कि विरोध प्रदर्शन 21 दिसंबर, रविवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यालय में इकट्ठा होंगे और वहां से हनुमान चौराहा स्थित गांधी दर्शन के समक्ष जाएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर के नेतृत्व सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट के समक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद करेंगे और इस “जनविरोधी साजिश” बताते हुए इसका विरोध करेंगे। इस आयोजन में सांसद, पूर्व विधायक, पीसीसी सदस्य, समस्त ब्लॉक और मंडल अध्यक्ष, बूथ स्तर के पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष और कांग्रेस के अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। ग्रामीण भारत के खिलाफ एक साजिश- अमरदीन फकीर कांग्रेस ने इस कदम को भाजपा-आरएसएस की जनविरोधी साजिश बताया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण गरीबों के रोजगार के कानूनी अधिकार को समाप्त करना है। प्रदर्शन को लेकर जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर ने एक कड़ा बयान जारी किया। उन्होंने कहा- “मनरेगा ग्रामीण भारत के करोड़ों गरीब परिवारों की जीवनरेखा है। यह उनके लिए सिर्फ रोजगार नहीं, बल्कि उनकी गरिमा और सम्मान का सवाल है। भाजपा-आरएसएस द्वारा मनरेगा को कमजोर करने या महात्मा गांधी के नाम को हटाने का हर प्रयास ग्रामीण भारत के खिलाफ एक साजिश है। कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी और मनरेगा के कानूनी अधिकार की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी।” कलेक्ट्रेट तक निकलेगा पैदल मार्च कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर ने बताया – केंद्र की भाजपा-आरएसएस सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को कथित तौर पर कमजोर करने और गरीबों के संवैधानिक अधिकारों पर प्रहार के खिलाफ अब कांग्रेस ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। 21 दिसंबर (रविवार) को जैसलमेर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस की ओर से विशाल और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। 10 बजे शुरू होगा कार्यक्रम तय कार्यक्रम के अनुसार, जिले भर से कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 10 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित होंगे। यहाँ से कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर के नेतृत्व में पैदल मार्च करते हुए हनुमान चौराहा स्थित गांधी दर्शन पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट के समक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद करेंगे और इस “जनविरोधी साजिश” का विरोध करेंगे। गरीबों के पेट पर लात मार रही सरकार- जिलाध्यक्ष अमरदीन अमरदीन फकीर ने कहा – “मनरेगा कोई सामान्य योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों और श्रमिकों का संवैधानिक अधिकार और उनकी जीवनरेखा है। भाजपा-आरएसएस इसे कमजोर कर गरीबों के पेट पर लात मारने का काम कर रही है। महात्मा गांधी के नाम को योजना से हटाना उनकी संकीर्ण सोच को दर्शाती है। कांग्रेस पार्टी गरीबों के हक के लिए सड़क से सदन तक लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।” ये खबर भी पढ़ें। …
जैसलमेर में पूर्व मंत्री को रोका तो डीएसपी पर भड़के:कहा-आप प्रदर्शन करने से कैसे मना कर सकते हो, जो करना है कर लो नेशनल हेराल्ड मामले में जैसलमेर में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद और डीएसपी रूप सिंह इंदा के बीच बहस हो गई। डीएसपी ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने से मना किया और पूर्व मंत्री के साथ कांग्रेस पदाधिकारियों को रोक दिया। इस पर वे भड़क गए और कहा-आप प्रदर्शन करने से कैसे मना कर सकते हो, जो करना है कर लो। हालांकि जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बाद में हनुमान चौराहे पर प्रदर्शन किया गया और पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका गया।
(खबर पढ़ें)


