अजमेर में मनरेगा को लेकर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि मनरेगा से गांव, किसान का विकास हो रहा है। ये रोजगार की गारंटी है और उसे कमजोर करने और महात्मा गांधी के नाम को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है, इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसको लेकर आंदोलन जारी रहेगा। शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजकुमार जयपाल, देहात जिलाध्यक्ष विकास चौधरी, डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी, आरटीडीसी के पूर्व चैयरमेन धर्मेन्द्रसिंह राठौड़, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर, महेन्द्रसिंह रलावता सहित कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और यहां धरना देकर प्रदर्शन किया। यहां कांग्रेस नेता व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मेंबर वैभव गहलोत भी शामिल हुए। गहलोत ने कहा कि हम आवाज उठा रहे गरीबो, मजदूरों की। मजदूरों को रोजगार देने के लिए दिन बढ़ा दिए और काम नहीं देकर षड़यंत्र किया जा रहा है। राज्य सरकार पर बोझ डाला जा रहा है। राज्यों की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। गांव में तो पंचायत ही बता सकती है और ये षड़यंत्र ही है कि ये अधिकार पंचायत से छीनकर सरकार को दे रही है। इसे कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा सरकार केवल सेठ-साहूकारों की जेब भरना चाहती है। बजट में भी राजस्थान को निराशा ही हाथ लगी है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिस सोच के साथ इस योजना को शुरू किया गया। उसे भाजपा सरकार बंद करने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस इसे लेकर जनता के बीच है और सड़क पर प्रदर्शन कर रही है। ………… कांग्रेस के प्रदर्शन की ये खबरें भी पढें… अजमेर में कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प:डीजे की धुन पर निकाला पैदल मार्च,कहा-केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा अरावली बचाओ जन आंदोलन जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत अरावली पर्वतमाला को हो रहे नुकसान, अवैध खनन तथा पर्यावरण से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर अजमेर में कांग्रेसियों ने पैदल मार्च निकाला। इस दौरान डीजे पर गाने बजाने को लेकर पुलिस ने टोका तो कांग्रेसियों से झड़प हो गई। बाद में कांग्रेसी नहीं माने और डीजे पिकअप पर गाने चलाते हुए पैदल मार्च निकाला। पूरी खबर पढें डोटासरा बोले-CM की तरह अब काम की भी पर्ची आएगी:अफसर फेसटाइम पर बात करते हैं, मैं कोई लुगाई नहीं हूं; डोटासरा ने मंच पर किया डांस केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से मनरेगा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को कमजोर करने, महात्मा गांधी जी के नाम को हटाने तथा रोजगार के कानूनी अधिकार को समाप्त करने की साजिश के विरोध में कांग्रेस की ओर से अजमेर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस का प्रदर्शन करीब चार घंटे चला। पूरी खबर पढें


