भास्कर न्यूज | करही बाजार राजधानी रायपुर मरेगा बचाओ संग्राम के तहत शुक्रवार को पदयात्रा निकाली पदयात्रा 11 बजे चंदखुरी धाम से शुरु हुई जो पैदल चलते हुए रायपुर पहुंच कर पुराने विधानसभा चौक में समाप्त की गई। वहीं पदयात्रा में करही बाजार क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल हुए । करही कांग्रेस मंडल अध्यक्ष कोमल साहू ने बताया कि पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज के साथ कई सीनियर नेता जनप्रतिनिधि संगठन पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए उक्त पदयात्रा में जिला पंचायत सदस्य अमर मंडावी, सुंदर साहू मंडल अध्यक्ष सिंगारपुर शामिल हुए। करही बाजार। मनरेगा बचाव पदयात्रा में उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ता।


