मनरेगा में रिकवरी नहीं निकालने के मांगे चार हजार रुपए:रिश्वत लेते हुए सामाजिक अंकेक्षण का बीआरपी गिरफ्तार, जिला अधिकारी को लिया हिरासत में

प्रतापगढ़ में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को सामाजिक अंकेक्षण के ब्लॉक संसाधन कार्मिक (बीआरपी) चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बीआरपी ने यह रिश्वत एक कर्मचारी से मनरेगा के विकास कार्यों में रिकवरी नहीं निकालने की एवज में ली थी। एसीबी के एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि बीआरपी कन्हैयालाल ने ग्राम पंचायत रामपुरीया में मनरेगा के विकास कार्यों में रिकवरी नहीं निकालने के एवज में 15,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। जिस पर कर्मचारी ने एसीबी में शिकायत की। एसीबी ने इसका सत्यापन करवाया। इसके बाद शुक्रवार को नेशनल हाइवे 56 के पास स्थित एक चाय की दुकान पर कन्हैयालाल को चार हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान मौके पर सामाजिक अंकेक्षण एवं जवाबदेही सोसायटी का जिला अधिकारी संजय सिंह भी मौजूद था। जिसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जांच में एक अन्य बीआरपी अधिकारी का नाम भी सामने आया है। जिसको लेकर एसीबी जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *