मनरेगा में व्यापक बदलाव, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, गिनाईं खामियां

भास्कर न्यूज | कवर्धा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कबीरधाम जिले के प्रत्येक मंडल में मंडल प्रभारी की नियुक्ति कर केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा में किए व्यापक बदलाव को लेकर जन चौपाल लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में रणवीरपुर मंडल अंतर्गत वीरेंद्र नगर में शिविर लगाई गई। रणवीरपुर मंडल प्रभारी सत्येन्द्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में पूर्व पीएम स्व.डॉ मनमोहन सिंह द्वारा 2005 में रोजगार गारंटी अधिनियम बनाया गया, जिसे 2 फरवरी 2006 को प्रथम चरण में 200 जिलों को शामिल कर प्रारंभ किया गया, जिसे बाद में पूरे देश में लागू किया गया। मनरेगा अंतर्गत ग्रामीण परिवार को हर साल 100 दिन की रोजगार मुहैया कराने की गारंटी थी। काम की मांग पर यदि 15 दिन में काम नहीं मिलता तो इसमें बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान था। इस तरह से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को यह योजना मजबूती प्रदान करता था। लेकिन, भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार अब इसे बंद करने की साजिश रच रही है। मोदी सरकार पहले इसका नाम वीबी जी राम जी कर दिया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ठाठापुर अध्यक्ष सतीश गहरवार, टीकम शर्मा, भीषम पांडे, जयचंद्र वर्मा, राजेंद्र, दिलीप साहू, दीक्षित वैष्णव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *